भारत सरकार को चाईना के लिए नई पाॅलिसी बनानी चाहिए: डाॅ. सी. पी. ठाकुर
Date posted: 17 June 2020
पटना: डाॅ. सी. पी. ठाकुर ने लद्दाख में इंडो चाईना बाॅर्डर पर तनाव को लेकर कहा कि चाईना ने युद्ध विराम की संधि को खत्म करने का प्रयास किया है। 15 जून की मध्य रात्रि को पत्थर और लाठी, लोहे की राॅड से चाईनीज आर्मी के जवानों ने भारतीय सेना पर हमला किया जिसमे करीब 20 भारतीय सेना के जवान शहीद हो गये। शहीद हुए जवानों को मैं श्रधांजलि देता हूँ। भारत की जनता उनके -शाहादत को कभी नहीं भूलेगी।
डाॅ0 ठाकुर ने कहा कि चाईना और भारत में यह करार है कि सीमा के मसले को आपस में बातचीत कर सुल-हजया लिया जायेगा। विवाद का प्रमुख कारण लद्दाख में सड़क निर्माण बताया जा रहा है। जो लेह से दौलतबेग ओल्डी तक जाता है। यह सड़क भारत अपने जमीन पर बना रहा है। चाईना एक विस्तारवादी देश हैं । शुरू से चाईना के द्वारा भारत के कुछ हिस्सों पर अपना दावा किया जाता रहा है खासकर लद्दाख के कुछ हिस्सा, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश ।
भारत सरकार को चाईना को लेकर नई पाॅलिसी बनानी चाहिए। पुराने सभी करार को खत्म कर अपने राष्ट्रहित में पाॅलिसी बनानी चाहिए।
Facebook Comments