नवल किशोर शाही ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की

पटना: एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही ने अपनी पार्टी एवं महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है । उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार के गौरव थे और पूरे बिहार वासियों के लिए यह अत्यंत दुख और पीड़ा का समय है ।

बिहार वासियों एवं अन्य जगहों पर यह चर्चा भी है कि फिल्म इंडस्ट्रीज में बाहर से आए हुए नए लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है । सभी बिंदुओं पर जांच कराने का आग्रह गृह मंत्री (महाराष्ट्र सरकार ) से प्रदेश अध्यक्ष ने किया है । जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एनसीपी के प्रदेश महासचिव जीतेन्द्र शुक्ल ने दिया ।

Facebook Comments