प्राधिकरणों की सभी सम्पतियों को फ़्री होल्ड किया जाए: नवाब सिंह नागर
Date posted: 19 June 2020
नोएडा: उ०प्र० सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु पूँजी निवेश कराने की प्रदेश सरकार की कोशिशों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष व उ०प्र० गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने फ़ोन पर वार्ता कर एवं पत्र प्रेषित कर प्रदेश में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को धन्यवाद ज्ञापित किया और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकृत करते हुए नोएडा ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण की सभी सम्पत्तियों, आवासीय औद्योगिक व्यवसायिक को फ़्री होल्ड करने की माँग की साथ ही अवगत कराया की यहाँ के सभी लोग लीज़ रेंट की दरो को कम करने की माँग करते रहे है।
उसी के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सभी सम्पत्तियों के रेट बढ़ाने व विशेष रूप से औद्योगिक सम्पत्तियों के रेट लॉकडाउन के समय 1 अप्रेल 2020 से दोगुना करने से नई के अलावा पुरानी औद्योगिक सम्पत्तियों की ख़रीद फरोक पर दिक़्क़त आ रही है, अतः उस वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए। उ०प्र० में इकाइयों को पूँजी निवेश के लिए कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है, इसमें खाघ प्रस्सकरण उद्योग (फ़ूड प्रोसेसिंग) को विशेष ध्यान दिया जाए उससे किसानो को भी लाभ होगा।
Facebook Comments