चीनी वस्तुओं का बहिष्कार ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: विवेक ठाकुर
Date posted: 19 June 2020
नई दिल्ली: भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के वीर सपूत हवलदार सुनील कुमार के पटना के बिहटा स्थित गाँव तारानगर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। विवेक ठाकुर ने शहीद सुनील कुमार के परिजनों से मिल उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारजनों से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया और कहा हम सभी आपके साथ खड़ा हैं। पूरे देश को शहीद हुए वीर जवानों पर गर्व है।
विवेक ठाकुर ने कहा सेना ने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। चीन यह समझ ले कि भारत अब 1962 वाला देश नहीं रहा। आज का भारत, मोदी का भारत और सजग भारत है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अखंडता को कोई भी देश चुनौती नहीं दे सकता। हम आज चीन की आँखों में आंखें डालकर देखने में सक्षम हैं। यही कारण है कि चीन के अंदर छटपटाहट बढ़ रही है।
विवेक ठाकुर ने कहा हम सभी भारतीयों को अविलम्ब चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। चीनी वस्तुओं का बहिष्कार ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Facebook Comments