भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 जून को उत्तर प्रदेश जनसंवाद रैली को करेगें सम्बोधित

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में आयोजित की जा रही जनसंवाद रैली कल शुरू होगी। कल 21 जून को सायंकाल 6 बजे से पश्चिमांचल की पहली जनसंवाद रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी संबोधित करेंगे। पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के लोगों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की होने वाली जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। रैली को लेकर आमजन मानस में भी जबरदस्त उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में पार्टी के राज्य मुख्यालय से रैली से जुड़ेगें।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लगातार पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व अन्य प्रमुख नेताओं से संपर्क-संवाद कर रैली की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। पार्टी ने रैली में सम्मिलित होने के लिए 10 लाख से अधिक लोगों को लिंक भेजकर सपरिवार रैली से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही बूथ स्तर पर कम से कम 50 कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ रैली में सम्मिलित हो, जिसकी योजना-रचना पार्टी ने तैयार की है। पार्टी का युवा, महिला, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में युवा, महिला सहित सभी वर्गो को जनसंवाद रैली में सहभागिता के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। पार्टी फेसबुक के माध्यम से सीधे जनमानस से जुडेगी इसके साथ ही यूट्यूब व ट्विटर सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जनसंवाद रैली का लाइव प्रसारण होगा। आमजनमानस जनसंवाद रैली को फेसबुक के पेज https://www.facebook.com/BJP4UP/ पार्टी के यूट्यूब चैनल https://vit.ly/JPNaddaUPJune21  व ट्विटर के पेज  twitter.com/BJP4UP  के माध्यम से लाइव सुन सकते हैं। जिसके लिए पार्टी की आईटी सेल द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

उत्तर प्रदेश जनसंवाद रैली में पार्टी के केन्द्रीय मुख्यालय से ही केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह तथा संजीव वालियान भी जुडेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियां तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ आत्मनिर्भर भारत का मंत्र जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की जा रही जनसंवाद रैलियों की व्यापक तैयारियों को लेकर रैली समन्वयक प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रचार-प्रसार की व्यवस्था देख रहे प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी के साथ शोसल मीडिया की जिम्मेदारी प्रदेश आईटी संयोजक संजय राय तथा आईटी के प्रदेश सहसंयोजक कामेश्वर मिश्रा आईटी की व्यवस्था को देख रहे हैं।

Facebook Comments