डा. द्विवेदी ने बेसिक माॅडल स्कूल मडियाॅव का निरीक्षण किया

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार आयी है तक से बेसिक शिक्षा में निरन्तर सुधार हो रहा है। वर्तमान सरकार निरन्तर प्रयास कर नही है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान हो इसके लिए स्कूलों में बुनियादी व्यवस्थाये सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होने कहा कि बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के साथ ही साथ उनके बैठने, खेलने सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किये जाने का कार्य कराया जा रहा है।

यह बातें डा0 द्विवेदी आज लखनऊ के निराला नगर स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय निराला नगर जोन-2 नगर क्षेत्र में रोटरी क्लब आॅफ लखनऊ, सीएसआर पार्टनर ग्लोनकोर के सौजन्य से हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा इस स्कूल में बच्चों को बैठने हेतु फर्नीचर व अन्य संसाधन उपलब्ध कराये गये है इसके लिए उन्हे धन्यवाद देता हॅू। उन्होने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के विद्यायक नीरज बोरा जी के द्वारा स्कूल के विकास में भी सहयोग करने पर धन्यवाद देता हॅू।
डा. द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 01 लाख 59 हजार विद्यालय है जिसमें 55 हजार उच्च प्राथमिक विद्यालय है शेष सभी प्राथमिक विद्यालय है। उन्होने यह भी कहा कि 93 हजार विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत मरम्मत, टायल्स व चहारदीवारी के निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराये गये है और अन्य विद्यालयों में भी आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत मरम्मत आदि के कार्य कराये जा रहे है।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में जर्जर विद्यालयों को चिन्हित कराये जाने का कार्य किया जा रहा है। जर्जर विद्यालयों के निर्माण हेतु भारत सरकार से धनराशि माॅंगी गयी है धनराशि मिलने पर जर्जर भवनों का निर्माण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी सरकारी स्कूल को औपचारिक रूप से गोद लेकर उस स्कूल के अवस्थापना सुविधाये उपलब्ध करा सकता है। उन्होने यह भी कहा कि लोग सरकारी स्कूल को अपना स्कूल समझे तभी सरकारी स्कूलो का कायाकल्प होगा। उन्होने इस अवसर पर स्कूल परिसर में वृक्षारोपड भी किया।
इसके बाद डा. द्विवेदी ने बेसिक माॅडल स्कूल मडियाॅव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा बाउण्ड््रीवाल और आडोटोरियम के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अन्य व्यवस्थाये सुदढ करने के लिए निर्देशित किया तथा वहाॅ प्रथम संस्था द्वारा संचालित कम्प्यूटर लैब का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ मनीष बंसल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एन0के0 गोयल, सचिव प्रवीण मित्तल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य सम्बधित अधिकारी तथा रोटरी क्लब के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकायें आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments