‘डाक्टर्स डे’ पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी शुभकामना
Date posted: 1 July 2020
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ‘डाक्टर्स डे’ पर सूबे के सभी चिकित्सकों को शुभकामना दी है। उन्हांेने कहा कि इस कोराना काल में चिकित्सक निष्ठा और मानवीयता को आधार मानकर पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं वह अतुलनीय है। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा जताया है कि बिहार के अस्पतालों में आने वाले पीड़ित मानवता की सेवा में चिकित्सक बराबर अंग्रिम पंक्ति में रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के अथक परिश्रम के चलते ही आज कोरोना पीड़ितों के स्वस्थ होने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज डाक्टर्स कोरोना से संक्रमित भी हो रहे हैं, लेकिन वे इसका परवाह किये बिना इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना से पीड़ित होने के बावजूद डाक्टरों का आत्म विश्वास नहीं हिला और ठीक होते ही वे पुनः पीड़ितों की सेवा में जुट गये। ऐसे डाक्टर्स ही पीड़ितों के लिए भगवान सदृश्य हैं। उन्हांेने बताया कि पटना स्थित आईजीआईएमएस के डाक्टर राकेश कुमार, बिहारशरीफ के डा. जहांगीर आलम, मधेपुरा के डा. राजीव रंजन, पटना के डा. अजय कुमार समेत कई डाक्टर कोरोना से प्रभावित मरीजों का इलाज करते संक्रमित हुए, लेकिन ये हिम्मत नहीं हारे और स्वस्थ होते ही फिर से पीड़ित मानवता की सेवा में लग गये।
Facebook Comments