देश के प्रति चिंता को दर्शाता है प्रधानमंत्री मोदी का लेह पहुंचनाः मंगल पांडेय

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी संभवतः पहले प्रधानमंत्री हैं, जो सीमा पर दो देशों के बीच चल रही तनातनी के बीच वहां पहुंच कर सेना के जवानों का न केवल हौसला बुलंद किया, बल्कि स्थिति को नजदीक से देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्रभक्त का कत्र्तव्य निभाया है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री उन्हें साधुवाद दिया है एवं जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रघानमंत्री को इस कोरोना काल में जहां देश के लागों के स्वास्थ्य की चिंता है, वहीं राष्ट्र के सुरक्षा की भी। यह इसी से परिलक्षित होता है कि वे आज सुबह सात बजे अचाानक भारत-चीन की सीमा पर लेह पहुंच गये और वहां की परिस्थिति से अवगत हुए। प्रधानमंत्री ने सेना के जवानों को वहां की विकट स्थिति में सुरक्षा के लिए डटे रहने को देखकर अभिभूत हो गयबिहार में कोरोना पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने उनलोगों को आड़े हाथों लिया, जो इस हालात में भी अनाप-शनाप आरोप लगाते हुए शोर मचा रहे हैं। ऐसे लागों को न देश की चिंता है न देशवासियों की, बल्कि उन्हें सिर्फ परिवारवाद से मतलब है। ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री के इस कत्र्तव्य से सीख लेनी चाहिए। बिहार मंे कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसकी संख्या 76 फीसदी से उपर हो गयी। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की संख्या यदि दस हजार से उपर है, तो उसमें से आठ हजार से ज्यादा लोग स्वास्थ होकर अपने परिवार के पास पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से अधिकांश वैसे लोगों की मौत हुई है, जो अन्य किसी गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त रहे हैं और उनके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता निम्न स्तर पर पहुंच गयी थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि लोग सावधानी बरतें और सरकार के निर्देशों के अनुरूप अपना आचरण करें तो वह दिन दूर नहीं जब बिहार देश का पहला राज्य होगा कोरोना पर विजय प्राप्त करनेवाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए हर आवश्यक व्यवस्था की है। ब्लाॅक और जिला मुख्यालयों  के अस्पतालों में सारी आवश्यक सुविधाएं सरकार ने दी है और पीड़ितों को इसका लाभ भी मिल रहा है। जरूरत है अपने बचाव के लिए सतर्कता बरतने की। स्वास्थ्य मंत्री ने मास्क लगाने, दो गज की दूरी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील बिहारवासियों से की है, ताकि कोरोना संकट पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।

Facebook Comments