वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदेश गुप्ता प्रधानमंत्री के समक्ष “सेवा ही संगठन“ अभियान की देंगे प्रस्तुति
Date posted: 3 July 2020
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर तथा अन्य नियमों का पालन करते हुए लॉकडाउन लगने के समय से अब तक निरंतर समर्पण भाव से जनसेवा का कार्य किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट, राशन किट, फेस कवर वितरित किए, साथ ही “पीएम केयर्स फंड“ में योगदान देने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों के लिए दिन-रात एक करते हुए उनकी मदद की। पार्टी ने वीडियो और ऑडियो तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए कार्यकर्ताओं और समाज के साथ संवाद कायम किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों की सहायता की, स्क्रीनिंग में मदद की, विभिन्न स्थानों पर भीड़ का प्रबंधन किया और उन जानवरों की भी देखभाल की जिन्हें भोजन की आवश्यकता थी प्रधानमंत्री उन कार्यक्रमों के प्रत्येक चरण का मार्गदर्शन कर रहे थे। उनके मार्गदर्शन में हमारे कार्यक्रम अधिक प्रभावी सिद्ध हुए।
कोविड-19 संक्रमण काल में दिल्ली भाजपा ने जनसेवा और जनसंवाद के जो अभियान चलाए हैं, उसी संदर्भ में कल प्रदेश कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष “सेवा ही संगठन“ अभियान की प्रस्तुति देंगे और आगे का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
Facebook Comments