बिहार सरकार ने रामाकान्त प्रसाद सिन्हा उर्फ टून्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

पटना: श्रवण कुमार, मंत्री, संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने नालन्दा जिलान्तर्गत हरनौत प्रखण्ड के रूपसपुर निवासी रामाकान्त प्रसाद सिन्हा उर्फ टून्नी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संवेदना में श्रवण कुमार, मंत्री ने कहा कि मृत्यु के समय स्व0 रामाकान्त प्रसाद सिन्हा उर्फ टून्नी की आयु लगभग 60 वर्ष की थी। हृद्य गति रूकने से उनका असामयिक निधन हो गया। वे काफी मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के थे। राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों में वे काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। किसी भी समाजिक समारोह या उत्सव में उनकी काफी सक्रियता रहती थी।
मंत्री ने आगे बताया कि स्व0 टून्नी  तथा उनका परिवार मुख्यमंत्री के प्रति समर्पित थे तथा किसी भी जनकल्याण एवं विकासात्मक कार्यों में उनकी काफी दिलचस्पी रहती थी। श्रवण कुमार,  मंत्री के साथ भी उनकी अंतरगंता थी। इन दोनों का निजी संबंध काफी सहयोगात्मक एवं मैत्रीपूर्ण रहा है। मंत्री ने कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। इस प्रकार के व्यक्तित्व का असमय चला जाना काफी पीड़ा दायक है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके निधन से इस क्षेत्र के सामाजिक जगत में एक रिक्तता उत्पन्न हो गयी है।

श्रवण कुमार, माननीय मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईष्वर से प्रार्थना की है तथा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों को धैर्य धारण करने के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से कामना की है।

Facebook Comments