युवाओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प
Date posted: 2 August 2020
नोएडा: नव ऊर्जा युवा संस्था ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सेक्टर 82 पॉकेट 12 के सेंट्रल पार्क में युवाओं ने सोसाइटी निवासियों संग वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। युवाओं ने कई प्रकार के वृक्ष लगाए एवं प्रकृति के होते दोहन पर चिंता व्यक्त की। पौधरोपण के कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति निवासियों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
संस्था के सहसचिव अनमोल सहगल ने कहा कि वनों के अत्यधिक मात्रा में हो रहे कटान से प्रकृति को मार झेलनी पड़ रही है जो पर्यावरण ओर मानव जाति के लिए चिंता का विषय है। इस दौरान अधिवक्ता योगिता शर्मा ने पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि बढते तापमान को सामान्य बनाने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण करना चाहिए।
वृक्षारोपण करने वालों में सीपी शर्मा, संतोष सिंह, कुलदीप त्यागी, योगिता शर्मा, चन्दन पांडेय, अर्पित अग्निहोत्री, कपिल सोलंकी, फिरदौश खान, अनमोल सहगल, मनीष पांडेय, रोहन, तेजस गुप्ता, सुधीर सिंह, सत्यवान खिलार आदि मौजूद रहे।
Facebook Comments