अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट करके दी जानकारी
Date posted: 8 August 2020
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर अपनी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी है। आपको बता दे कि महानायक अमिताभ बच्चन पहले ही नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर जा चुके है।
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम दी जानकारी
अभिषेक बच्चन ने अपने केयर बोर्ड की फोटो शेयर की। बता दें कि वे पिछले 29 दिनों से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं और अब उनका डिस्चार्ज प्लान पक्का हो गया है, अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- मैंने कहा था न!!! डिस्चार्ज प्लान- हां। आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।
Facebook Comments