मुख्यमंत्री ने बरेली एवं सहारनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Date posted: 8 August 2020
लखनऊ: अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचनाअवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने आज जनपद बरेली एवं सहारनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश भी दिये।
कल राज्य सड़क परिवहन निगम की 6730 बसों के माध्यम से 10,05,901 लोगों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग निरन्तर आपदा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण की कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने जनपद के कंट्रोल सेंटर से सम्पर्क कर राहत सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘‘दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी’’ का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्यवाही करते हुए उनका चालान किया जायेगा।
Facebook Comments