मध्य प्रदेश में 45,455 लोग कोरोना से संक्रमित, 1,105 की मौत
Date posted: 17 August 2020
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विगत 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 1,022 नए केस सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 45,455 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,105 हो गई है।
Facebook Comments