फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत का 50 साल की उम्र में हुआ निधन
Date posted: 17 August 2020
निशिकांत कामत ने फोर्स, रॉकी, हैंडसम, मदारी, दृश्यम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. 50 साल की उम्र में निशिकांत कामत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया . हैदराबाद के AIG अस्पताल में निशिकांत ने अंतिम सांस ली. निशिकांत कामत तब ज्यादा सुर्खियों में आए जब उन्होंने 2015 में अजय देवगन और तब्बू को लेकर फिल्म दृश्यम का निर्देशन किया. आपको बता दें कि निशिकांत को उनकी अलग और बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जाना जाता है.
Facebook Comments