चेतन चौहान के निधन पर P.R.D एवं होमगार्ड्स विभाग में शोक सभा का अयोजन
Date posted: 17 August 2020
लखनऊ: पी.आर.डी., होमगार्ड्स एवं सैनिक कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चेतन चौहान का आकस्मिक निधन दिनांक 16 अगस्त 2020 को हो गया है। मंत्री चेतन चौहान के आकस्मिक निधन से पी0आर0डी0 विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शोक संतप्त हैं।
विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा की शन्ति के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, इन्दिरा नगर, लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उप निदेशक, युवा कल्याण एवं पी0 आर0डी0 रविकान्त सहित कार्यालय स्टाफ एवं पी0आर0डी0 जवान उपस्थित रहे। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। उपनिदेशक रविकांत तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा मंत्री महोदय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
Facebook Comments