फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये जारी
Date posted: 18 August 2020
लखनऊ: फिरोजाबाद के जिला चिकित्सालय की चहारदीवारी एवं कतिपय आवासीय भवन निार्मण हेतु शासन द्वारा द्वितीय किश्त के रूप में एक करोड़ रूपये अवमुक्त किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। इस संदर्भ में सन द्वारा 13 अगस्त, 2020 को आदेश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालयों में सुधार- विस्तार एवं नवीनीकरण की योजना के तहत जनपद फिरोजाबाद में जिला चिकित्सालय की चहारदीवारी एवं कतिपय आवासीय निर्माण हेतु रूपये 758.15 लाख की मूल प्रशासकीय स्वीकृत हुई थी, जिसकी प्रथम किश्त रूपये 379.07 लाख अवमुक्त की जा चुकी है।
योजना की दूसरी किश्त निर्गत करते हुए शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदारी महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उ0प्र0 की होगी।
Facebook Comments