विधानसभा चुनाव मे भाजपा से ज्यादा हो ओबीसी उम्मीदवार: न्याय मोर्चा
Date posted: 18 August 2020
पटना : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो एंव मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर बिहार विधान सभा 2020 के चुनाव मे भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से बिहार मे अत्यधिक उम्मीदवार ओबीसी से देने की मांग की है।
मोर्चा नेताओे ने अपने बयान मे कहा कि बिहार के अति पिछडा व पिछडा वर्ग वर्ष 2014 एव 2019 के लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को मजबुती प्रदान करते हुए एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को आपार जनसमर्थन देकर जिताने का काम किया है। बिहार विधान सभा के चुनाव मे भी प्रदेश के पिछडा एंव अतिपिछडा समाज के मतदाता पुन भारतीय जनता पार्टी केे नेतृत्व मे एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने के लिए न केवल एकजुट है बल्कि पूर्ण रुप से कृत संकल्पित है। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को चाहिए कि बिहार विघान सभा के चुनाव मे अत्यधिक उम्मीदवार ओबीसी कोटे से हो।
Facebook Comments