सुशांत सिंह को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ
Date posted: 18 August 2020
पटना: बिहार के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी क्रीडा प्रकोष्ठ सड़कों पर उतरेगा। भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जिस प्रकार का रवैया महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने अपनाया है वह बेहद शर्मनाक है।
इस तरह के कृत्य से समस्त बिहार वासियों में आक्रोश है, इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस का घिनौना चेहरा सारे देश के सामने आया है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि महाराष्ट्र सरकार को बचाने या इसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति को बचाने के लिए मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के मामले में लीपापोती कर रही है। और भाजपा क्रिया प्रकोष्ठ का एक-एक कार्यकर्ता इस विषम परिस्थिति में सुशांत के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, जरूरत पड़ने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का काम करेगा और सुशांत को न्याय दिलाने का पूर्ण प्रयास करेगा।
Facebook Comments