दिल्ली में भारी बारिश की वजह से NCR के कई इलाकों में लगा लंबा जाम

नई दिल्ली:  दिल्ली एनसीआर में आज सुबह हुई भारी बारिश की वजह से दिल्ली में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली में बादलों के छाए रहने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। सड़कों पर गाड़ियों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।। बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

Facebook Comments