रिया समेत सभी गवाहों को सुरक्षा में ले सीबीआई : मनोज लाल दास मनु

पटना: न्याय मंच बिहार के संयोजक मनोज लाल दास मनु एवं मीडिया संयोजक पवन राठौर ने आज सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिये गए ऐतिहासिक फैसले को अन्याय पर न्याय की जीत बताते हुए मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती एवं अन्य सारे गवाहों को केंद्रीय एजेंसी की सुरक्षा देने का आग्रह किया है। सुशांत की हत्या ही हुई है जिसका तार दिशा केश से जुड़ा है।चुकि अब सीबीआई दिशा मामले की भी जांच करेगी जिसमे उद्भव ठाकरे के मंत्री पुत्र का फँसना तय है ।

इसी कारण महाराष्ट्र सरकार बिहार पुलिस की जांच और सीबीआई जांच का मुखर रूप से बिरोध कर रही थी।मंच के नेताओ ने कहा कांग्रेस और एनसीपी भी महाराष्ट सरकार में हा में हा मिला रहे थे।अगर उस समय कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस का स्टैंड का विरोध किया होता तो जांच पहले ही शुरू हो जाती है और गुनाहगार सामने आ गए होते।बिहार में आरजेडी और कांग्रेस भी कभी नही बिहार पुलिस के कार्रवाई का महाराष्ट्र पुलिस ,सरकार द्वारा बिरोध का कभी खिलाफत नही की।उल्टे तेजस्वी ने बिहार पुलिस को बेकार व काहिल की उपाधि दी थी।

रिया चक्रबर्ती की हत्या महाराष्ट्र सरकार करवा सकती है ।क्योंकि इस कांड में महाराष्ट्र सरकार के नुमाइंदे के साथ साथ मुंबई पुलिस के आलाधिकारी का जाना तय है।इस लिये सीबीआई को चाहिए कि रिया समेत तमाम गवाहों को सुरक्षा प्रदान करना चाहिए।

Facebook Comments