सत्ता मे आने का भ्रम न पाले उपेन्द्र कुशवाहा:  नीलमणि पटेल

पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो एंव मुख्य  प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर कहा कि रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन मे अपनी राजनीतिक स्थिति का आकलंन कर चुके है। महागठबंधन  के प्रमुख धटक दल राजद व कांग्रेस द्धारा उन्हे कोई तवज्जो नही दी जा रही है।

मोर्चा के नेताओ ने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मे राजद व कांगेस की हालत जहा पतली होने वाली है वहि रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी का जनाधार ही कहा है। वह तो भाजपा व देश के लोकप्रिय पीएम मोदी की देन थी कि कुशवाहा को केन्द्र मे मंत्री पद से नवाज कर भाजपा ने उनके प्रति त्याग समर्पण का भाव रखते हुए उनकी राजनीतिक कद को उचा किया | बिहार की राजनीति मे उपेन्द्र कुषवाहा का कभी कोई जनाधार रहा ही नही है।

Facebook Comments