यूपी: पशु रोग नियंत्रण योजना के लिए 20.53 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
Date posted: 28 August 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पशुओं की चिकित्सा सेवाएं एवं स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य तथा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशु रोग नियंत्रण योजना हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20.53 लाख (रूपये बीस लाख तिरपन हजार) की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि में 60 प्रतिशत केन्द्रांश तथा 40 प्रतिशत राज्यांश सम्मिलित है। पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
Facebook Comments