झांसी कार्यशाला के आधुनिकीकरण के लिए 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी
Date posted: 5 September 2020
लखनऊ: जलशक्ति विभाग के अधीन सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी पर अविरल जलप्रवाह हेतु पुनरोद्धार की पुनरीक्षित परियोजना के कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि 3263.24 लाख के सापेक्ष 1500 लाख रूपये तथा परियोजना में भूमि खरीदने के लिए प्राविधानित पूरी धनराशि अर्थात् 1723.48 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में विशेष सचिव, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, मुश्ताक अहमद की ओर से 02 सितम्बर 2020 को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परियोजना से सम्बन्धित निर्माण कार्य समय से पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था का होगा।
इसी प्रकार सिंचाई कार्यशाला खण्ड झांसी के परिसर में आधुनिकीकरण के अन्तर्गत स्टील शेड, बाउन्ड्रीवाॅल, मशीनों व टी0 एण्ड पी0 आदि की स्थापना की परियोजना के लिए प्राविधानित सम्पूर्ण धनराशि 01 करोड़ रूपये परियोजना के कार्यों हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जलसंसाधन के निवर्तन पर रखी गयी है।
इस इस सम्बन्ध में विशेष सचिव, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, मुश्ताक अहमद की ओर से 03 सितम्बर 2020 को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परियोजना से सम्बन्धित निर्माण कार्य समय से पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था का होगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।
Facebook Comments