विधान सभा अध्यक्ष दीक्षित ने PM मोदी के जन्म दिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
Date posted: 17 September 2020

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है।
उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्रदान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग जैसी प्राचीन विधा को उनके प्रयत्नों से अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली। कोरोना महामारीे संयुद्ध में उनकी भूमिका सारी दुनिया में सराही गई है। श्री मोदी ने भारत को पूरे विश्व के परिदृश्य में एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी है।
श्री दीक्षित ने शुभकामना की है कि मोदी दीर्घायु हो। भारत उनके नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए सफलता के नये क्षितिज स्पर्श करें।
Facebook Comments