नरेंद्र तोमर का भाषण सुन कर अपना कंफ्यूजन मिटाए विपक्ष: राजीव रंजन
Date posted: 27 September 2020
पटना: विपक्षी दलों को कृषि बिल पर कंफ्यूज बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा “ कुर्सी पाने के लिए बौखलाए विपक्ष की कंफ्यूजन मिट ही नहीं रही है. राफेल, धारा 370 और नागरिकता संशोधन कानून की ही तरह इनका कंफ्यूजन केंद्र सरकार द्वारा हालिया लाये गये कृषि बिलों पर भी बदस्तूर जारी है. इनका कंफ्यूजन इतना अधिक है कि केंद्र सरकार और प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा बार बार इस विषय पर बोले जाने के बावजूद समाप्त नहीं हो रहा है.
कंफ्यूजन के मारे यह विपक्षी दल अब झूठ बोलते हुए जनता को गुमराह करना चाहते हैं, जिसे कहीं से सही नहीं कहा जा सकता. विपक्ष चाहे लाख छाती पीटे लेकिन यह यथार्थ है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसानों को सशक्त करने वाले हैं. इसलिए विपक्ष को चाहिए आम नागरिक की तरह, वर्चुअल माध्यमों के जरिये आगामी 29 सितंबर को आयोजित होने वाले केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर जी के संबोधन को सुन कर अपना कंफ्यूजन मिटाए.”
श्री रंजन ने कहा “कुछ राजनीतिक दलों ने देश में हर अच्छे काम का विरोध करने की एक परिपाटी सी बना दी है. सरकार द्वारा देश के गरीबों, पिछड़ों या किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, किए जाने वाले सारे कामों पर यह छाती पीटने लगते हैं. अपने राजनीतिक स्वार्थों के कारण यह चंद लोग यह चाहते ही नहीं हैं कि किसानों को बिचौलियों के चक्रव्यूह से मुक्ति मिले. इन्हीं लोगों की शह पर किसानों और बाजार के बीच बिचौलियों का एक काफी मजबूत तंत्र खड़ा हो चुका था, जिस पर इन बिलों के जरिए गाज गिरने वाली है.यही बात इन दलों को पसंद नहीं आ रही है. वास्तव में इन बिलों के विरोध में खड़े मुट्ठी भर लोग ही किसानों के सबसे बड़े दुश्मन है. किसान बंधु यह जान लें कि इन बिलों से न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारी खरीद की व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला. इनकी वर्तमान व्यवस्था पहले के समान ही बनी रहेगी. यह बिल किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं.
Facebook Comments