राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया दुख

पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर पूर्व रक्षा,वित्त व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताते हुये गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।

मोर्चा नेताओं ने शोक संदेश मे कहा कि वे देश सेवा के एक सच्चे सेवक थे और भाजपा को मजबूत बनाने मे उनका अहम योगदान था। वे प्रखर वक्ता,कुशल राजनेता व सच्चा समाजसेवी थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र मे अपूर्णिय क्षति हुई है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करे व इस दुख की घड़ी मे उनके परिजनो को धैर्य व साहस प्रदान करे।

Facebook Comments