भगत सिंह के जन्मदिवस पर नव ऊर्जा युवा संस्था ने चलाया सफाई अभियान

नोएडा: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 113वें जन्मदिवस पर नव ऊर्जा युवा संस्था ने सफाई अभियान चलाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। यह सफाई अभियान रात्रि में शहीद भगत सिंह की कार्यस्थली ग्राम नलगढ़ा सेक्टर 145 की गलियों में चलाया गया और स्थानीय लोगों को इस बारे में जागरूक किया।

संस्था के उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने स्थानीय लोगों को सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने के बारे जागरूक किया और उन्हें अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। इस दौरान सचिव अंकुश प्रजापति ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, लेकिन गंदगी से आजादी की लड़ाई हमें खुद लड़नी होगी और क्योंकि यह लड़ाई तब तक नहीं जीती जा सकती, जब तक लोग खुद से इसकी शुरूआत नहीं करते।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा वर्ष  2013 में नलगढ़ा को ऐतिहासिक पार्क बनाने की घोषणा प्राधिकरण कर चुका है, लेकिन इस पर अभी तक काम शुरू नहीं किया है। प्राधिकरण द्वारा पार्क को बनाने में करीब 28 करोड़ 30 लाख खर्च बताया और करीब दो साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। हम युवाओं की मांग है कि जल्द से जल्द पार्क का निर्माण कार्य शुरू और यही शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान मनीष पांडेय, दीपक चौधरी, अंकुश प्रजापति, पुष्कर शर्मा, संदीप पाठक, रोहित कसाना, मेहुल सैनी के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।

Facebook Comments