सेवानिवृत्त डीआईजी कृपाशंकर ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
Date posted: 1 October 2020
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष समाज सेवी चिराग उपाध्याय (हाथरस), अरूण मल्होत्रा (जालौन) व सेवानिवृत्त डीआईजी कृपाशंकर सिंह (जौनपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों व भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर आज सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सिंह ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की विचाराधारा के प्रति समर्पण व अनुशासन के आधार पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी देश व प्रदेश की जनता के हितों व जनकल्याण के लिए दिन रात कार्य कर रहे है। उसी राह पर चलते हुए आप सब भी पार्टी के विचारों के साथ अपने क्षेत्र के विकास व गरीबों, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, दलितों, आदिवासियों सहित समाज के हर जरूरतमंद की सेवा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भी उपस्थित रहें।
Facebook Comments