वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया वन्य प्राणि सप्ताह का शुभारम्भ

लखनऊ: प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने आज वन विभाग मुख्यालय स्थित कमाण्ड सेंट में ’वन्य प्राणि सप्ताह (01-07 अक्टूबर) 2020’’ का राज्य स्तरीय समारोह का आनलाइन शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर चौहान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस सप्ताह के लिए निर्धारित विषय मानव वन्यजीव समन्वय को रेखांकित करते हुए सभी क्षेत्रों में इनके मुख्य तत्वों एवं अवयवों की पहचान करते हुए इसको अमल में चाहिए। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में माह जुलाई, 2020 में 25 करोड़ वृक्षारोपण कर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकाॅर्ड कायम किया गया है। उन्होंने इसमें सम्मिलित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही आॅनलाइन कार्यक्रम माध्यम से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदों तथा अपने कार्य क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों से मिलकर वृक्षारोपण एवं वन्यजीवों के लिए उचित कार्यक्रम बनायें।  उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मन से पर्यावरण सम्बन्धी एवं वन संरक्षण सम्बन्धी कार्यक्रमों से जुड़ना चाहते हैं। आप सभी लोग भी सारे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सहयोग करना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर सुनील पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, द्वारा प्रदेश के वन्य प्राणियों से सम्बन्धित मुख्य-मुख्य गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी गयी। प्रदेश के सभी मुख्य वन संरक्षकांे द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की प्रमुख गतिविधियों एवं वन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

राजीव कुमार गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेष द्वारा मानव वन्यजीव का समन्वय बैठाने और परम्परागत मूल्यों, मान्यताओं एवं प्रथाओं के दृश्टिगत वन्यजीव प्रबन्धन पर जोर दिया तथा भविश्य की योजनाओं में अपनाये जाने के लिए अपील की।

कार्यक्रम के अन्त में संजय श्रीवास्तव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राज्य प्राणि उद्यान प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम का आयोजन नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजीव कुमार गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राज्य प्राणि उद्यान प्राधिकरण, आर0के0 सिंह, निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रदेश के समस्त अधिकारी आॅनलाइन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Facebook Comments