बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
Date posted: 11 October 2020
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा द्वारा अधिकारिक रूप से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि पिछले कई चुनावों की तरह इस चुनाव में भी भाजपा के पहले स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री ही होंगे।

Facebook Comments