मोदी के साथ गुरुवार को वैश्विक निवेशक वार्ता में हिस्सा लेंगे टाटा और अंबानी
Date posted: 4 November 2020
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक वर्चुअल ग्लोबल इन्वेस्टर राउंडटेबल (वीजीआईआर) पर वैश्विक निवेशकों के साथ एक विशेष वार्ता की अध्यक्षता करेंगे। वीजीआईआर का आयोजन केंद्रीय वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय निवेश एवं इंफ्रास्ट्रक्च र फंड की ओर से किया जाएगा। यह प्रमुख वैश्विक संस्थागत निवेशकों, भारतीय कारोबारी लीडर्स और भारत सरकार व वित्तीय बाजार नियामकों के उच्चतम निर्णय निर्माताओं के बीच एक विशेष संवाद है।
Facebook Comments