देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 50,356 नए मामले, 577 की मौत
Date posted: 7 November 2020
नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में और 577 मौतें दर्ज की गई हैं। नए आंकड़ों के साथ देश में शनिवार को कुल मामले 84,62,080 तक पहुंच गए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।
देश में दर्ज किए गए कुल कोविड-19 मामलों में से 5,16,632 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, वहीं 78,19,886 को छुट्टी दे दी गई है, और 1,25,562 लोग महामारी के खिलाफ लड़ाई हार गए।
Facebook Comments