लूटी गई एटीएम कैश मशीन वैन बरामद, 4.22 करोड़ रुपये संग 3 गिरफ्तार
Date posted: 19 November 2020
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने दिवाली के एक दिन पहले हाईजैक की गई एटीएम कैश वैन को बरामद किया, जिसमें शामिल तीन आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। मीरा-भयंदर-वसाई-विरार पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, पालधर जिले के बोलिंगे गांव में कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम के पास दिवाली के एक दिन पहले राइडर बिजनेस कंपनी से जुड़ी कैश वैन को 12 नवंबर शाम करीब 5 बजे लापता हो गई।
Facebook Comments