दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर अब दो हजार रुपये का लगेगा जुर्माना
Date posted: 19 November 2020
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस व भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कोरोना इंतजामों में लापरवाही के आरोप लगाए। बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल हुए।
इस सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के बाजारों को फिर से बंद किए जाने का विरोध किया। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक बाजारों को बंद करना या फिर से लॉकडाउन लगाना सही नहीं है। इससे व्यापारी वर्ग को होने वाले घाटे के अलावा लाखों लोगों के रोजगार पर भी संकट पैदा हो जाएगा।
Facebook Comments