छठ पर जनता और छठव्रतियों को स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने दी शुभकामनाएं
Date posted: 19 November 2020
पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य की जनता और छठव्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर बिहार को और समृद्धि और गौरव प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व उल्लास, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है और तीन दिनों तक पवित्रता का पूरा खयाला रखा जाता है।
अपनी परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने की बात करते हुए उन्होंने लोगों से अपील कि है कि छठव्रति और श्रद्धालु सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए घर में आराधना करें और अघ्र्य दें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मुंह पर मास्क जरूर लगायें।
Facebook Comments