यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2067 नये केस, रिकवरी रेट 94.07 प्रतिशत
Date posted: 23 November 2020
लखनऊ: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,45,704 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,81,31,693 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2067 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2060 लोग कोविड-19 के संक्रमण से पूर्ण डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में 23,776 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
होम आइसोलेशन में 10,948 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2405 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,97,475 लोग कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.07 प्रतिशत हो गया है।
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,61,841 क्षेत्रों में 4,61,665 टीम दिवस के माध्यम से 2,92,22,272 घरों के 14,30,08,722 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में पोस्ट कोविड केयर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बचाव से ही कोविड-19 की सेकेन्ड वेव से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बीमार व्यक्तियों को संक्रमण से दूर रखकर कोविड-19 की सेकेन्ड वेव से बचाया जा सकता है।
Facebook Comments