रक्षा मंत्री ने सैन्य साहित्य महोत्सव का किया उद्घाटन, पंजाब को बताया वीर योद्धाओं की भूमि

चंडीगढ़:  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उन सभी महान योद्धाओं को सैन्य साहित्य महोत्सव (एमएलएफ) 2020 समर्पित किया, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री ने पंजाब को वीर योद्धाओं की भूमि बताया।

राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना भी की। उन्होंने करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं को सेना की संस्कृति की झलक पेश करने के लिए एक व्यवहार्य मंच तैयार करने पर आयोजकों को सराहा।

Facebook Comments