स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने माधव गोविन्द उपाख्य बाबूरावजी वैद्य के निधन पर जताया दुख
Date posted: 20 December 2020
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रख्यात विचारक एवं लेखक माधव गोविन्द उपाख्य बाबूरावजी वैद्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रख्यात विचारक और लेखक माधव गोविन्द उपाख्य बाबूरावजी वैद्य का जाना राष्ट्र व संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।
Facebook Comments