उत्तर प्रदेश के मंत्रीगण ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
Date posted: 1 January 2021
लखनऊ: प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं भाईचारा लाये। सभी जीवन के विकास पथ पर अग्रसर होकर प्रदेश एवं देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में सहयोगी हों। मंत्रीगण ने लोगो से नव वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रोटोकाॅल अपनाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
Facebook Comments