महबूबा ने श्रीनगर मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र
Date posted: 2 January 2021
श्रीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर श्रीनगर के बाहरी इलाके लावोपोरा में हुई कथित मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच कराए जाने का अनुरोध किया। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष ने मुठभेड़ (एनकाउंटर) की निष्पक्ष जांच के साथ ही शवों को परिवारों को सौंपने की मांग भी की।
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसी घटनाओं से सशस्त्र बलों की बदनामी होती है और यह मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन है।
Facebook Comments