देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19 हजार से ज्यादा मामले, 224 की मौत
Date posted: 2 January 2021
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 19,078 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,03,05,788 हो गई। देश में इसी दौरान कोविड-19 से 224 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,49,218 हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 2,50,183 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 99,06,387 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Facebook Comments