यूपी में शीतलहर का प्रकोप, बढ़ी ठिठुरन, आम जन-जीवन प्रभावित
Date posted: 2 January 2021
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्से में शीतलहर चलने से हाड़ कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। इससे आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने यहां के मौसम को काफी सर्द कर दिया है। कोहरे का असर विमान सेवाओं पर लगातार पड़ रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक उड़ानें तय समय से दो घंटे तक लेट हुईं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 6.4 डिग्री, प्रयागराज का 9 डिग्री, बहराइच का 6.0 डिग्री, बरेली का 3.7 डिग्री, मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Facebook Comments