गणतंत्र दिवस पर मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं
Date posted: 25 January 2021

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 72वें गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। अपने बधाई संदेश में श्री पांडेय ने कहा कि भारत एक गौरवशाली संप्रभुता संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सतत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विविधता में एकता न सिर्फ हमारे भारतीय संविधान की पहचान है, बल्कि संविधान के माध्यम से हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार प्राप्त हैं। देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हमें आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति का वातावरण कायम रखना होगा, ताकि प्राचीन, गौरवशाली और गणतंत्र की जननी बिहार समृद्धि और प्रगति के पथ पर अनवरत आगे बढ़ता रहे।
Facebook Comments