उत्तर प्रदेश पुलिस ने विभिन्न जिलों में 220 ट्रैक्टर मालिकों को किया नोटिस जारी
Date posted: 1 February 2021
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने विभिन्न जिलों में लगभग 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। सिकंदरपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ बाल मुकुंद मिश्रा ने कहा, “बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस दिया गया है।
नोटिस में यह उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टरों का इस्तेमाल सार्वजनिक सड़कों पर व्यावसायिक काम के लिए किया गया था, और नाबालिग उन्हें चला रहे थे। इसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाएं हुईं। अवैध खनन में भी ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया था।”
Facebook Comments