कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कांग्रेस 26 फरवरी को कृषि मंत्रालय का करेगी घेराव
Date posted: 25 February 2021
नई दिल्ली: किसान कांग्रेस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के तीन महीने पूरे होने पर 26 फरवरी को कृषि मंत्रालय का घेराव करने का ऐलान बुधवार को किया। किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को तीन महीने पूरे होने पर, किसान कांग्रेस केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का घेराव करेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि किसान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्रालय में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस कदम को पिछले तीन महीनों से किसानों के मुद्दों की अनदेखी कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जगाने का प्रयास बताया है।
Facebook Comments