सीबीआई ने देश भर में 100 से ज्यादा जगहों पर मारे छापे
Date posted: 19 March 2021
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के कथित मामलों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को देश भर में 100 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे। इन छापों के केंद्र में रेलवे समेत कुछ और विभाग रहे। “सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) यूनिट की कई टीमों ने देश में 100 से ज्यादा जगहों पर संयुक्त तौर पर तलाशी ली।”
Facebook Comments