भारतीय जनता पार्टी चलायेगी “मेरा बूथ कोरोना मुक्त“ अभियान
Date posted: 21 April 2021

नई दिल्ली: प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर सहायता अभियान चलाने का फैसला किया है जिसमें डॉक्टरी सलाह देना, संक्रमित परिवार को भोजन पहुँना। इसके लिए प्रदेश भारतीय जनता पाटी हेल्पलाइन नंबर जारी किये जो 7303414917, 9717247796 और 9958837228 हैं। इन नम्बरों पर बुधवार सुबह 10 बजे से फोन करके सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के नेतृत्व में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में उक्त फैसले लिए गए। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद, विधायक विजेंद्र गुप्ता और प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार शामिल रहे।
बैठक के बाद नवीन कुमार ने बताया कि भाजपा घर में उपचाराधीन लोगों को डॉक्टर की सलाह सुलभ कराने, जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने का बड़े स्तर पर एक अभियान चलाएगी। इसके लिए पार्टी ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं जिस पर लोग फोन करके सहायता मांग सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने “मेरा बूथ कोरोना मुक्त“ अभियान के तहत अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सेवा ही संगठन मानते हुए इस कार्य में प्राथमिकता के आधार पर जुड़े। यह अभियान प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा की निगरानी में चलेगा।
Facebook Comments