मन की बात: मुजफ्फरपुर की शाही लीची की चर्चा कर PM ने बढ़ाया बिहार का मान

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 77वें मन की बात में देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि कोरोना महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है। श्री पांडेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने कारोना की लड़ाई में जहां सेना के जवानों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की तारीफ की, वहीं महामारी में रिकॉर्ड अनाज उत्पादन करने के लिए अन्नदाताओं की सराहना कर किसानों को गौरवान्वित करने का काम किया है।
श्री पांडेय ने कहा कि मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर की शाही लीची की चर्चा कर बिहार का मान बढ़ाने का काम किया है। साथ ही कहा कि किसानों के प्रयास से अब यह शाही लीची हवाई मार्ग से लंदन भेजी जा रही है, ताकि किसानों को ज्यादा मुनाफा हो। यह बिहार के लिए गौरव की बात है। लीची उत्पादकों की सुविधा के लिए सरकार ने 2018 में जीआई टैग दिया, जिससे लीची की पहचान मजबूत हो। अब मुजफ््फरपुर सहित उत्तर बिहार के किसान लीची को कहीं भी बेच सकते हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि आज के इस विशेष दिवस को भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके तहत देश बिहार राज्य के 20 हजार गांवों में सेवा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मास्क, सेनेटाईजर एवं साबुन सहित कच्चे अनाज एवं पके अनाज वितरित किये गये। सेवा ही संगठन इस मंत्र के साथ कार्यकर्ता समाज की सेवा में लगे हुए हैं।

Facebook Comments