‘मन की बात’ सुनने के लिए भाजपा अनेक स्थानों पर आयोजन करेगी
Date posted: 26 June 2021

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा ने जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ को पहुंचाने और सुनने के लिए बड़े स्तर पर दिल्ली के 22 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पटेल नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मीनाक्षी लेखी भी ‘मन की बात’ सुनेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रमुख राजन तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा भी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘मन की बात’ में शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली के प्रदेश पदाधिकारियों सहित सांसद एवं अन्य नेता विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और जनता के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे।
सुभाष मोहल्ला घोंडा चैक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, आर्य समाज मंदिर गोविंदपुरी में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, चिल्ड्रेन पार्क केशवपुरम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, जिला कार्यालय यमुना विहार में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, गीता भवन कमला नगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, मोहन गार्डन में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, संगम विहार में सांसद रमेश बिधूड़ी, संजय पार्क शकरपुर मंडल में सांसद गौतम गंभीर, जिला कार्यालय रोहिणी में सांसद हंसराज हंस सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम मन की बात में प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
Facebook Comments